Site icon

राजनांदगांव  : अंग्रेजी का पेपर देने नहीं पहुंचे 12वीं के 64 बच्चे

7ab42e23_2188313_P_9_mr

राजनांदगांव  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा के तहत मंगलवार को 12वीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का पर्चा हल किया। जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई नकल प्रकरण आदि सामने नहीं आया। परीक्षा में 12वीं के 64 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 8 हजार 659 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया।

जिला स्तर जांच दल शहर के बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, स्वामी आत्मानंद स्कूल, श्री गुरुनानक स्कूल, स्टेट स्कूल, मुढ़ीपार, सोमनी, टेड़ेसरा सहित भर्रेगांव, सुरगी, धामनसरा और सिंघोला का निरीक्षण किया। वहीं ब्लाक स्तरीय जांच दल द्वारा डोंगरगढ़, मुसरा, बेलगांव, तिलईरवार, टप्पा, कोहका, करमतरा, खुज्जी और किरगी स्कूल का निरीक्षण किया।

Exit mobile version