Site icon

CG : जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का हुआ निर्वाचन

deep jagriti logo

दंतेवाड़ा, आज 05 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा जिले के सभाकक्ष में जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन शांति पूर्ण संपन्न हुआ। जिसके तहत पीठासीन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर राजेश पात्रे तथा सहायक पीठासीन अधिकारी एवं पंचायत उप संचालक मिथिलेश किसान के द्वारा बताया गया की अध्यक्ष पद हेतु 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया था। जिसमें दोनों सदस्य को 5-5 मत मिले थे। दोनों अभ्यर्थियों के मत समान होने के फलस्वरूप ’’लॉट निकलकार’’ अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु अमन नंदलाल मुड़ामी निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद हेतु 2 सदस्य ने नामांकन डाला था। जिसमें अरविन्द कुंजाम को 6 मत मिले और सोमारु कड़ती को 4 मत मिले तथा अरविन्द कुंजाम 6 मतों से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

Exit mobile version