Site icon

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

deep jagriti logo

कोण्डागांव, कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिस को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है। कलेक्टर द्वारा फरसगांव तहसील के ग्राम बड़ेडोंगर निवासी जोहन कुदराम की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी सन्तिबाई कुदराम को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।

Exit mobile version