Site icon

CG : बाथरूम से आ रही थी फुंफूनाने की आवाज, बैठा मिला कोबरा सांप

download (56)

कोरबा। पोड़ीबहार क्षेत्र में एक घर के टॉयलेट सीट में 6 फीट का कोबरा बैठा हुआ मिला। घर के एक सदस्य ने जब बाथरुम खोला तब सांप की फुंकार सुनकर वह डर गया। उसने घर के अन्य सदस्यों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद सांप के रेस्क्यू के लिए सर्प मित्रों को फोन किया गया। सतीश कुमार तड़के सुबह उठकर बाथरूम जाने की तैयारी में था। वो नींद में था बाथरूम का दरवाजा खोलते ही उसे नाग सांप की फुंकार की आवाज आई। जिसे सुनकर वह चीख पुकार मचाते हुए बाहर भाग खड़ा हुआ।

इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी। इसके बाद सभी डरे सहमे हुए थे। वहीं आसपास पड़ोसी भी मौके पर आवाज सुन पहुंच गए। जहां देखा की कोबरा साफ बाथरूम में फन फैलाए बैठा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल स्नेक कैचर की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचकर टीम ने सांप का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। मकान मालिक का कहना है कि सांप कब, कहां और कैसे बाथरूम में पहुंचा। इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन उसे देखकर कुछ समय के लिए सांस थम गई थी। स्नेक कैचर टीम के अनुसार सांप की लंबाई लगभग 6 फीट थी।

Exit mobile version