Site icon

राजनांदगांव : हिंदू नववर्ष पर 29 को सनातन एकता यात्रा…

logodeep

राजनांदगांव| हिंदू नववर्ष पर सनातन धर्म महासभा शहर में सनातन एकता यात्रा निकालेगी। इसके लिए बीते दिनों महासभा ने बैठक की। जिसमें धर्म यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने बताया कि हिन्दू नवर्ष की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को पुराना गंज लाइन के बालाजी मंदिर से दोपहर 3 बजे हिन्दू सनातन एकता यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख हिस्सों का भ्रमण करेगी। यात्रा को धूमधाम से व्यापक स्तर पर निकालने की तैयारी की गई है। जिसमें सभी धार्मिक व सामाजिक सर्व हिन्दू समाज को अपने-अपने समाज में नवयुवक व महिला मंडल को यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। बैठक में डॉ. डीसी जैन, राकेश इंद्रभूषण ठाकुर, राकेश ठाकुर, मनोज बैद, सुदेश देशमुख, शिव वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Exit mobile version