Site icon

CG : कलेक्टर ने जिला अस्पताल निर्माण स्थल का किया निरीक्षण…

20250308113849_news 16 (4)

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबेदण्ड के समीप बन रहे जिला अस्पताल स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां जिला अस्पताल के साथ ही मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय, प्रयोगशाला कक्ष का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन को सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दी है। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल निर्माण के लिए लाए गए सामग्रियों के उचित रखरखाव रखने कहा। सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात्रि कालीन सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए है। इस दौरान डीपीएम विकास राठौर, सब इंजीनियर सिद्धार्थ बाजपेई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version