Site icon

कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ढाढूटोला, आंतरगांव और छछानपहरी धान खरीदी केन्द्र में किसानों से धान खरीदी की ली जानकारी

27 (1)

धान खरीदी केन्द्र में धान की गुणवत्ता और नापतौल का किया अवलोकन

राजनांदगांव 08 जनवरी । कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने विकासखंड अंबागढ़ चौकी के धान खरीदी केन्द्र ढाढूटोला, आंतरगांव और छछानपहरी का निरीक्षण किया और किसानों से धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर वर्मा ने धान की गुणवत्ता तथा नापतौल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि धान की तौलाई करने के स्थान पर पॉलिथिन बिछाए जिससे धान को नुकसान से बचाया जा सके। धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता लगातार कराई जा रही है तथा धान का भी उठाव किया जा रहा है।

धान खरीदी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यह लगातार चलनी चाहिए। जिन किसानों ने अपना पूरा धान बेच दिया है उनका रकबा समर्पण करने के निर्देश समितियों को दिए। उन्होंने कहा कि कोचियों, व्यापारियों का धान नहीं आना चाहिए। इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। कलेक्टर वर्मा धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। जोरातराई की किसान आशा बाई ने बताया कि उनके पास ढाई एकड़ खेती है और एक बार में अपना पूरा धान 55 कट्टा बेचने आए है। बांधाबाजार के किसान रूपनारायण ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ खेत है और वे दूसरी बार धान बेचने आए हैं। ढाढूटोला धान खरीदी केन्द्र के समिति प्रबंधक ने बताया कि यहां 1632 किसान पंजीकृत है। जिसमें 1357 किसानों ने अपना धान विक्रय कर लिया है। केन्द्र में 49 हजार 464 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है। वहीं धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम मोहला सीपी बघेल, एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सुनील वर्मा, नायब तहसीलदार एचएन खुटे, खाद्य निरीक्षक ज्योति साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version