Site icon

राजनांदगांव: रानी सागर में मिली महिला की लाश

rani sagar

राजनांदगांव। रानी सागर में एक वृद्ध महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, मृतका 75 वर्षीय गुलाबा बाई महोबिया, पति स्वर्गीय लाल जी महोबिया बताया जा रहा है। शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के उपरांत मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version