Site icon

CG : भालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पताल

20250313125554_ghaayal

बालोद जिले से भालू के हमले का मामला सामने आया है। यहां के दल्लीराजहरा क्षेत्र में भालू के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया। जिसका इलाज उपचार दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल में जारी है। घायल ईश्वर लाल नेताम ग्राम बरसाटोला का निवासी है और दल्लीराजहरा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है।

दरअसल, घायल व्यक्ति अपने गांव बरसाटोला से सुबह दल्लीराजहरा नगर पालिका की ओर आ रहा था। गांव से कुछ ही दूर गया था कि रास्ते में दो भालू ने उस पर हमला कर दिया। इसी बीच राह चलते अन्य ग्रामीणों ने ईश्वर लाल नेताम को भालू से बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। भालू ने उसके दाहिने हाथ में कोहनी के पास जख्मी किया है।

Exit mobile version