Site icon

पेपरलेस होंगे मऊगंज में सभी सरकारी कार्यालय, कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस ट्रेनिंग

13A_52.jpg

मऊगंज

मऊगंज जिले में डिजिटल युग की नई शुरुआत हो रही है। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस बनाया जाएगा। कलेक्टर की उपस्थिति में  कर्मचारियों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण दिया गया। नई ई-ऑफिस व्यवस्था में सभी फाइलें कंप्यूटर पर संभाली जाएंगी।

कार्यालयों में पहले ही कंप्यूटर लगाए जा चुके हैं। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के ईमेल आईडी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस व्यवस्था से कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी। काम में तेजी आएगी। टीएल बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी विभागों के अधिकारी नियमित रूप से बैठकों में शामिल होंगे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। शासन से प्राप्त निर्देशों पर भी चर्चा होगी।

 

Exit mobile version