Site icon

राजनांदगांव : एक ही रात दो दुकानों में चोरी, मामला दर्ज

chori 01

एक ही रात टूटे दो दुकानों के ताले
राजनांदगांव. खड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहभट्ठा में एक ही रात दो दुकानों के ताले टूट गये. शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. खड़गांव पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहभट्ठा निवासी जीवन दास मानिकपुरी पिता स्व. तीरथ दास मानिकपुरी उम्र 51 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम मोहभट्ठा के बाजार चौक में उसका जनरल व किराना स्टोर है. 8 जनवरी की रात उसके दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने किराना सामान सहित 255 रूपये नगद की चोरी कर ली. इसी रात दुकान के बगल में स्थित शिवचरण धलेन्द्र की दुकान का ताला तोड़कर 1200 रूपये नगदी रकम आरोपी ले उड़े. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज किया है. जांच की जा रही है.

Exit mobile version