Site icon

राजनांदगांव: कांग्रेस ने सांसद पांडेय का किया पुतला दहन

22

डोंगरगढ़।  शहर  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज गोल बाजार आजाद चौक में  राजनांदगांव  लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे के द्वारा दिल्ली में आंदोलनरत किसानों को नक्सली और खालिस्तानी आतंकवादी समर्थक कहे जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया

इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे अपना राजधर्म भूल कर किसान आंदोलन में अर्बन नक्सली एवं खालिस्तानियो के शामिल होने एवं विदेशी फंडिंग से आंदोलन चलने का लगातार व्यक्तव्य देने से उनका किसान विरोधी मानसिकता फिर से उजागर हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार के साजिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए ना तो बारदानों की मांग की और ना ही कोई प्रयास किया बल्कि किसान विरोधी बातें कह कर अन्नदाता किसानों का अपमान किया।  पूरे देश के किसान मोदी सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं उस से घबराकर भाजपाई  नेता किसानों के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे हुए।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष संजीव गोमास्ता ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा नपा अध्यक्ष सुदेश मेश्राम संध्या देशपांडे रिमी भाटिया एडविन हैदर प्रमोद टैंभूर्णीकर चुम्मन साहू हरिश भंडारी रामजी तराने प्रकाश महानदी अजय सहारे जितेंद्र भाटिया राजू सेन वीरेंद्र पाल गणेश मुदलियार सैमशुल हक ऋषि शर्मा मतीन खान बॉबी भाटिया गणपत रजक नरोत्तम नेटी दुलीचंद बडोले सनी भाटिया परदेसी साहू भागचंद उईके  प्रमेश कवर पोषण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version