Site icon

CG : बकरे-बकरियों की लूट, साइबर टीम की मदद लें रही पुलिस

download (24)

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है. बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र में लुटेरों ने दिनदहाड़े एक चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरों और बकरियों को लूट लिया. इस घटना ने न केवल क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अब लुटेरे गहने, पैसे और गाड़ियों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं

जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 मार्च दोपहर 12 बजे की है, जब पटेवा जंगल में रहने वाले रामकैलाश पाल अपने 41 बकरों और गांव के अन्य लोगों के पालतू पशुओं को चराने जंगल गया था. तभी कुछ अज्ञात लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया. लुटेरों ने अकेला पाकर पहले रामकैलाश को बेरहमी से पीटा और फिर बंधक बनाया. उसके बाद आरोपी 91 बकरों-बकरियों को लूटकर फरार हो गए. एडिशनल एसपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और साइबर टीम की मदद से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही सफलता पुलिस को मिल जाएगी.

Exit mobile version