Site icon

राजनांदगांव: मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

WhatsApp Image 2021-01-15 at 6.35.58 PM (1)

राजनांदगांव- मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ अम्बागढ चौकी ने निममिती करण सहित  सात सूत्रीय मांग को लेकर  जनपद पंचायत चौकी के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अम्बागढ चौकी को मुख्यमंत्री के नाम एक  ज्ञापन सौपा है और मांग पूरी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ ने अपने ज्ञापन मे कहा कि विगत 14 वर्षो से संघ मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रो मे विकास के  कार्यो को सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है लेकिन मनरेगा के तहत कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारीयो को नियमित नही किया है ।

आज भी अधिकारी कर्मचारी संविदा और दैनिक वेतन भोगी के रुप मे कार्य कर रहे है ।जिससे कभी भी सेवा मुक्ति का भय बना रहता है । राज्य सरकार ने अपने विधान सभा चुनाव के दौरान इन कर्मचारियों को नियमित करने का आवश्वासन दिया था और अपने चुनावी  घोषणा पत्र मे भी शामिल किया था लेकिन दो साल बितने के बावजूद मनरेगा आधिकारी कर्मचारियों पर ध्यान नही दिया है ऐसे मे   संघ आन्दोलन की राह पर चलने मजबूर है। उन्होने अविलम्ब मांग करने की बात कही है मांग न पूरी न होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है

Exit mobile version