Site icon

सांसद पाण्डेय कल मानपुर मोहला व खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में

WhatsApp Image 2020-12-30 at 5.54.09 PM

सांसद संतोष पाण्डेय जिले के मानपुर मोहला व खुज्जी विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे मोहला विकासखंड के मोहभट्टा में रामायण आयोजन के कार्यक्रम में रहेंगे. 11 बजे चौकी विकासखंड के खुर्सीपार में कब्बड्डी प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम में उपस्थिति उपरांत दोपहर 01 बजे चिल्हाटी में नल जल योजना का भूमि पूजन व कँवर समाज व गोंडवाना समाज के भवन का लोकार्पण कर दोपहर 02 बजे झिटिया में डॉक्टर भीम राव आंबेडकर जी के प्रतिमा का अनावरण करेंगे उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री राजिन्दरपल भाटिया विशेष अतिथि पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घांसी साहू, जिला  पंचायत सदस्य अरुण यादव व मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी भी उपस्थित रहेंगे. दोपहर 03 बजे अम्बागढ़ चौकी में आयोजित राम मंदिर निर्माण हेतु शोभा यात्रा में उपस्थिति उपरांत 04 बजे चिरचारी खुर्द व 04:30 बजे आतरगाँव में मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होंगे. शाम 05 बजे राजनांदगांव ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रिय कलाकार महासम्मलेन में उपस्थिति उपरांत राजनांदगांव में रात्रि विश्राम करेंगे.    

Exit mobile version