Site icon

राजनांदगांव : खाना नहीं देने पर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

206_174265027267debba0b0fcf_05

राजनांदगांव समय पर खाना नहीं देने से आक्रोशित होकर पत्नी के हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 मार्च की दोपहर साल्हेवारा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में हुई थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति जंगल में छिपा हुआ था।

साल्हेवारा पुलिस ने बताया कि होली त्योहार के दौरान लालपुर निवासी आरोपी मांगीलाल बैगा ने अपनी पत्नी से खाना मांगा। लेकिन उसकी पत्नी ने समय पर खाना नहीं दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी पत्नी कुंवरिया बैगा (25) की बांस के डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे कुंवरिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। जांच जारी है।

Exit mobile version