Site icon

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता

final logo copy

जगदलपुर , कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम सुलेंगा निवासी रूखमीन की मृत्यु पानी में डूबने से पति हेमचंद मण्डावी तथा तहसील जगदलपुर ग्राम धनपूंजी निवासी सोनसाय की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी जेमवती प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए है ।

Exit mobile version