Site icon

CG : जंगली सुअर का शिकार, गिरफ्त में चार शिकारी

download (36)

रायगढ़। जिले के जंगल में फंदा लगाकर जंगली सुअर का शिकार किया गया। शिकारियों ने शवों को सूखे पत्तों से छिपा दिया था, लेकिन वन अमला ने उसे खोज निकाला और 4 शिकारियों को धरदबोचा है। वहीं 6 फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।

मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के कोयलार सर्किल के राजा जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए फंदा लगाया गया था। शिकारियों ने क्लच तार से फंदा बनाया और शिकार करने लगे। तभी इसकी भनक वनकर्मियों को लग गई। ऐसे में उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। जहां वन अमला तत्काल मौके लिए रवाना हुआ। वनकर्मियों के द्वारा जंगल में छानबीन की जा रही थी। तभी दो संदिग्ध ग्रामीणों को भागते देखा गया। तब वनकर्मियों ने जगमोहन राठिया (60) और बोधराम राठिया (51) को दौड़ाकर पकड़ा। इसके बाद उन्हें रेंज कार्यालय लाकर पूछताछ की गई।

Exit mobile version