Site icon

पलक मिश्रा ने राष्ट्रीय निबंध में पूरे देश में पाया आठवां स्थान

photo_2021-01-23_21-39-42


भारतवर्ष और भूटान का संयुक्त आयोजन……


राजनांदगांव, 23 जनवरी । हार्ट फुलनेश निबंध प्रतियोगिता जिसका आयोजन प्रतिवर्ष ” श्री रामकृष्ण मिशन भारत एवम भूटान ” के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है , इस वर्ष के परिणामों में स्थानीय विज्ञान महाविद्यालय की छात्रा कु. पलक मिश्रा ( एम एस सी ,रसायन ) ने पूरे देश में आठवाँ स्थान अर्जित कर संस्कारधानी एवम साहित्य नगरी को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। आयोजक संस्था द्वारा सीधे विजेता छात्रा को भेजे गए परीक्षा परिणाम के अनुसार निबंध प्रतियोगिता के दूसरे वर्ग ( स्नातक एवम स्नातकोत्तर ) में कु. पलक डॉ. सूर्यकांत उर्मिला मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर 8 वां स्थान प्रदान किया गया है । संस्था द्वारा दिये गए विषय ” गरीबी केवल धन का ही अभाव नहीं है ” पर कु. पलक ने अपने विचार 700 शब्दों में व्यक्त किये थे । इसी प्रायियोगिता में कु. पलक ने दूसरी बार रास्ट्रीय स्तर पर उक्त उपलब्धि अर्जित की है । पहली बार उसे यह सम्मान तब मिला था जब वह कक्षा नवमीं की वेसलियन अंग्रेजी स्कूल की छात्रा थी । कु. पलक की उक्त उपलब्धि पर परिजनों सहित इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं ।

Exit mobile version