Site icon

नवजात शिशु को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रही है सावधानीपूर्वक वजन

149

मितानिन ने किया नन्हे बच्चे की धड़कन और तापमान चेक
अभिभावकों को कोरोना वायरस से सुरक्षा के उपायों की दी जानकारी

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के ग्राम भंवरमरा में नवजात शिशु का जन्म 13 अप्रैल को ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू ने नन्हें बच्चे का सावधानीपूर्वक वजन किया और मितानिन श्रीमती दुर्गा गुप्ता ने बच्चे की धड़कन और तापमान चेक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि जिला अस्पताल में श्री लोकेश साहू के यहां नन्हें बच्चे का प्रसव हुआ है तब उन्होंने उनके घर जाकर भेंट कर कोरोना वायरस से सुरक्षा के उपायों के संबंध जानकारी दी। उन्होंने बच्चे की मां को सतत स्तनपान, माता को पौष्टिक आहार देने के लिए कहा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने बार-बार साबुन से हाथ धोने एवं सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करने कहा। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर टेक होम राशन भी दिया जा रहा है।

Exit mobile version