Site icon

अवैध शराब को लेकर 15 छापे, 12 लाख से अधिक की महुआ और मदिरा जब्त

24-2

इंदौर, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को महू के ग्राम चोरड़िया, सोनारिया कुआ, भोंडिया तालाब के पीछे और अन्य स्थानों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में कुल 15 जगह छापे मारे गए। इस दौरान 150 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 8000 किलो महुआ लहान के नमूने लेकर मौके पर सामग्री नष्ट की गई। जब्त मदिरा, महुआ लहान व सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 1215000 रुपये है। आरोपितों के खिलाफ सात प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क के तहत और 8 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एफ के तहत दर्ज किए गए। यह कार्रवाई आबकारी विभाग और संभागीय उड़नदस्ते द्वारा की गई। 

सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव मुद्गल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरिक्षक मनीष राठौर , कैलाशचंद रुईवाल , विवेक मिश्रा, आकाश निकम, नीलेश नेमा, भगवान दास अहिरवार, राजेश तिवारी और लक्ष्मीकांत रामटेके शामिल ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस टीम में आबकारी आरक्षक सावन सिसोदिया, अजय चंद्रवाल, कमल सिंह तोमर, नारायण सिंह बभालकर, जफर अली, प्रकाश सोलंकी, निहाल सिंह बुंदेला, किशोर जायसवाल, किशन रघुवंशी, मनोज खरे, विपुल खरे, मोहित रायकवार, बाबूलाल दुबे और भक्त राज वर्मा सहित अन्य आरक्षक शामिल थे।
दरअसल, मुरैना और उज्जैन में अवैध और जहरीली शराब से हुई मौतों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद आबकारी विभाग द्वारा हर जगह अवैध शराब की धरपकड़ हो रही है।

सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी ने बताया कि द्वारा विभाग का अमला लगातार निगरानी रखे हुए है। जहां से भी अवैध शराब की खरीदी, बिक्री और भंडारण की शिकायत मिल रही है, तत्काल निगरानी दल पहुंच कर छापामार कार्रवाई कर रहे हैं।

Exit mobile version