Site icon

मध्‍य प्रदेश में 27 जनवरी से 1200 केंद्रों पर होगा कोरोना टीकाकरण

25-11

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में 27 जनवरी से 1200 केंद्रों पर कोरोना की वैक्‍सीन लगाई जाएगी। बड़े अस्पताल जैसे जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेजों में छह से सात बूथ बनाए जाएंगे। बचे हुए स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण जल्द हो सके, इसलिए टीकाकरण केंद्र बढ़ाए जा रहे हैं। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार सुबह जेपी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

इस दौरान स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने अस्पताल में टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से भी बात की। सभी ने यही कहा कि टीका लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं है। मंत्री ने कहा कि अभी सभी हितग्राहियों को कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई जाएगी। इसके करीब नौ लाख डोज मिले हैं। प्रदेश में 4 लाख 16 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। सभी को दो खुराक लगेंगी। इस तरह दो खुराक के लिए यह वैक्सीन पर्याप्त है।

Exit mobile version