Site icon

राजनांदगांव : महापौर व निगम पदाधिकारियों द्वारा दी गई ईद-उल-फितर की बधाई

deep jagriti logo

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-फितर पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं दी है। उन्होंने हमारी संस्कृति से जुड़े इस महत्वपूर्ण पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनानेे की अपील की है।
महापौर श्री यादव ने मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि इस्लाम धर्म का यह पर्व हमें इबादत एवं सदका की प्रेरणा देता है। रमजान के एक महिने के रोजे के बाद मनाये जाने वाला यह पर्व मालिक की इबादत में वृद्धि करने,अच्छाई की ओर कदम बढ़ाने,भाई-चारा, शील-संकोच,दीन-धर्म का प्रदर्शन करने व मालिक की याद से ह्दय को जगमग करने की प्रेरणा देता है।
निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य साावन वर्मा, सुनील साहू, शैंकी बग्गा, केवरा विजय राय, आलोक श्रोती, वर्षा शरद सिन्हा, बिना धु्रव, डीलेश्वर प्रसाद साहू, राजा माखीजा एव राजेश जैन रानू सहित अपील समिति के सदस्यों श्रुती लोकेश जैन, संतोष कुमार साहू, मोहनी बाई एवं सेवक राम उइके तथा पार्षदों ने मुस्लिम समुदाय को एक महिने के रोजे के उपरांत मनाये जाने वाले इस त्योहार को उमंग व उल्लास के साथ मनाने के लिये बधाई दी है।

Exit mobile version