Site icon

राजनांदगांव : घोरदा मे कर्मा जयंती

Picsart_25-04-01_09-06-05-185

अपनी संस्कृति व संस्कार को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी- अमरनाथ साहू

राजनांदगांव | अर्जुनी- डोंगरगांव विकास खंड के ग्राम घोरदा मे भक्त माता कर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,  जहां मुख्य अतिथी के रूप सम्मलित जिला साहू संघ राजनांदगांव के पूर्व महामंत्री व तहसील साहू संघ डोंगरगांव के संरक्षक अमरनाथ साहू  ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की रीति नीति, संस्कृति व संस्कार को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, भावी पीढी को इससे अवगत करा कर एक सभ्य व सुसंस्कारिक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम अध्यक्ष तहसील साहू संघ डोंगरगांव के अध्यक्ष हेमंत साहू ने समाज मे व्याप्त विभिन्न कुरूतियो को दूर करने का आव्हान किया। कार्यक्रम को विशेष अतिथी संरक्षक चेतन दास साहू व चुनेश्वर साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी संबोधित करते हुए मां कर्मा के जीवन गाथा का बखान किया।

इसके पूर्व ग्राम मे बाजे गाजे के साथ विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई, तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक पूजा आरती की गई तथा सामाजिक ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम मे प्रतिभावान छात्र छात्राओ का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम मे हिरदे साहू, खरगेश साहू, उमा साहू, दीना साहू, तीरथ साहू, छबिलाल साहू, बसंत साहू, यादराम साहू, लिखन साहू, भूषण साहू, सूर्यकांत साहू, राकेश साहू सहित नवनिर्वाचित पंचगण, व सामाजिकजन सम्मिलित हुए।

Exit mobile version