राजनांदगांव| कमल टॉकीज के परिसर में विसर्जन झांकी के फ्रेम व कुछ प्रतिमाएं रखी गई हैं। मंगलवार की दोपहर अचानक इसमें आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि कुछ देर बाद यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ी घटना टल गई।
राजनांदगांव : कमल टॉकीज परिसर में रखी झांकी के फ्रेम में लगी आग

