Site icon

दिल्ली: आजादपुर मंडी में व्यापारी की कोरोना से मौत, दुकानें सील

63

एशिया की सबसे बड़ी दिल्ली के आजादपुरी मंडी में एक व्यापारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मंगलवार को जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आजादपुर मंडी के व्यापारी की कोरोना से मौत होने के बाद आसपास की दुकानों को सील कर दिया गया है। 
59 वर्षीय व्यापारी कटहल का कारोबार करता था। तबीयत खराब होने के बाद उसे साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 20 अप्रैल को जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद सोमवार देर रात व्यापारी मौत हो गई। 

Exit mobile version