Site icon

CG : शादी के 8 दिन बाद बहू की संदिग्ध मौत, शक के दायरे में ससुरालवाले,

4500864-untitled-54-copy

अंबिकापुर। अंबिकापुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एक नवविवाहिता की ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। जिसका आरोप मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया है।

वहीं मिला जानकारी के अनुसार मृतिका की शादी 8 दिन पहले ही हुई थी। वहीं इस घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version