Site icon

एनडीए और सीडीएस की परीक्षा के लिये सहायक कोआर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त. जबलपुर में 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा.

cds.jpg

जबलपुर
 लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की आने वाले 13 अप्रैल को आयोजित की जा रही एनडीए/एनए और सीडीएस-1 की परीक्षा के सुचारू संचालन के लिये सहायक कोआर्डिनेटिंग सुपरवाइजर के तौर पर रिजर्व सहित 16 प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया है। एनडीए/एनए और सीडीएस-1 की परीक्षा शहर में 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। इनमें एनडीए/एनए की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी तथा सीडीएस-1 की परीक्षा तीन पालियों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक एवं तथा दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे आयोजित की जायेंगी। परीक्षाओं में 3 हजार 943 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एनडीए/एनए और सीडीएस-1परीक्षा के लिये सहायक कोआर्डिनेटिंग सुपरवाइजर के तौर पर कलेक्टर द्वारा तैनात किये गये प्रशासनिक अधिकारियों पर तय टाइम टेबल के अनुसार जिला कोषालय से परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों के पैकेट्स प्राप्त कर परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुँचाने का दायित्व होगा।

Exit mobile version