Site icon

CG : नक्सलियों का शहरी नेटवर्क ध्वस्त, पकड़े गए नक्सल नेता प्रभाकर के करीबी

download (22)

कांकेर। नक्सल लीडर प्रभाकर के दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों नक्सली – रमेश कुमार और चिन्तु ताम्रकार अनेक घटनाओं में प्रभाकर के साथ रह चुके हैं. इन पर प्रभाकर को इलाज के लिए शहर ले जाने एवं उसकी पत्नी रावघाट एरिया कमेटी कमांडर राजे कांगे को आश्रय देने का आरोप है. यह भी पढ़े।… लाल आतंक के अंत में सुरक्षा बलों की भूमिका सराहनीय – केंद्रीय गृह मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर अब लाल आतंक से बाहर निकलकर उन्नति की ओर अग्रसर है। यह बदलाव हमारे वीर जवानों की बहादुरी और सतत प्रयासों का परिणाम है।डीआरजी, कोबरा बटालियन, छत्तीसगढ़ पुलिस और पैरा मिलिटरी फोर्सेस की इसमें उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से अनेक गाँव नक्सल मुक्त हो रहे हैं।

Exit mobile version