Site icon

पंच दिवसीय संत समागम सुंदरकांड पाठ का तृतीय दिवस

logo Deep Jagriti

सुप्रसिद्ध हनुमत भक्त भरत भाई साधु एवम् वंदना अग्रवाल के श्री मुख से बहेगी अमृत गंगा

श्री श्याम के दीवानों का भव्य आयोजन श्री जलाराम राम मंदिर में

राजनांदगांव । श्री श्याम के दीवानों द्वारा संस्कारधानी नगरी में पंच दिवसीय संत समागम एवं श्री सुंदरकांड पाठ के साथ ही श्री श्याम भजन का आयोजन 28 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है ।  आज 30 जनवरी शनिवार को रात्रि 6 : 30 बजे से सुप्रसिद्ध श्री हनुमत भक्त अहमदाबाद निवासी भरत भाई साधु व्यास पीठ पर विराजमान होकर संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ करते हुए उसके गूढ़ रहस्य से अवगत कराते हुए भजनों की सुमधुर अमृतधारा प्रवाहित करेंगे , साथ ही इंदौर की श्याम दीवानी सुश्री वंदना अग्रवाल सुमधुर भजनों की रस धारा से प्रभु को रिझाएंगी । 

श्री श्याम के दीवानों द्वारा आयोजित पंच दिवसीय इस भव्य आयोजन के तहत 31 जनवरी को 1080 वा श्री सुंदरकांड पाठ को पूर्णता प्राप्त होगी , दसवीं माला की पूर्णता के उपलक्ष में ही इस पंच दिवसीय महोत्सव को धूमधाम से करने का निर्णय श्री श्याम के दीवाने एवं हनुमान भक्तों के द्वारा लिया गया है ,  अनेक श्याम एवं हनुमान भक्त इस पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए जुटे हुए हैं । पिछले दो दिनों से श्री जलाराम राम मंदिर में पवनपुत्र हनुमान जी महाराज की महिमा का बखान विश्व प्रसिद्ध हनुमत भक्तों द्वारा किया जा रहा है , जिसका लाभ सैकड़ों भक्त प्राप्त कर रहे है । मंदिर के पूरे प्रांगण में भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है , जिससे प्रांगण खचाखच भर चुका है ।         आयोजन समिति ने अंचल की धर्मप्रेमी भक्त माता – बहनों एवं बंधुओं से आग्रह किया है कि इस अमृत गंगा में स्नान करने हेतु श्री जलाराम राम मंदिर में पहुंच कर श्री हनुमत कृपा से अपनी मनोकामना पूर्ण करें ।

Exit mobile version