Site icon

CG : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय सत्र 2025-26 प्रवेश हेतु 5 मई तक कर सकते हैं आवेदन

final logo copy

अम्बिकापुर , जिले में सत्र 2025-26 में 14 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा 04 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित है। इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2025-26 में छात्र-छात्राओं को एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल में 10 अप्रैल  से प्रारंभ कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। प्रवेश हेतु समय सारणी निर्धारित की गई है, जिसमें प्रवेश हेतु आवेदन तिथि 10 अप्रैल से 05 मई 2025 तक, अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट आबंटन 06 मई से 10 मई 2025 तक, प्रवेश की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2025 तक निर्धारित किया गया है।

Exit mobile version