Site icon

राजनांदगांव : महापौर ने दी अम्बेडकर जयंती की बधाई

deep jagriti logo

राजनांदगांव। संविधान निर्माता पूज्य डॉ.भीमराव बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर महापौर मधुसूदन यादव ने अम्बेडकर अनुयायियों को डॉ.भीमराव साहब आम्बेडकर जयंती पर शुभकामनांए देते हुए बाबा साहेब के बताये सिद्धांतो,मार्गाे का अनुसरण कर जयंती मनाने की अपील की है।
महापौर श्री यादव ने जयंती की शुभकामना देते हुये बाबा साहेब के आदर्शाें पर चलने की अपील की उन्होंने कहा कि बाबा साहेब संविधान के निर्माता थे, जिसमें हमारे अधिकारों व कर्तव्यों का उल्लेख है। वे समाज में जात पात के भेद भाव के विरूद्ध अभियान चलाया तथा दलितोें को सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्शो पर चलकर समाज की उन्नति के लिये कार्य करना है।
निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य साावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, बिना धु्रव, शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा, वर्षा शरद सिन्हा, केवरा विजय राय, एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू, सहित अपील समिति के सदस्यों श्रुती लोकेश जैन, संतोष कुमार साहू, मोहनी बाई एवं सेवक राम उइके तथा पार्षदों ने नागरिकों को संविधान निर्माता पूज्य डॉ.भीमराव साहब अम्बेडकर की जयंती के प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये उनके आदर्शो पर चलकर जयंती मनाने की अपील की है।

Exit mobile version