Site icon

राजनांदगांव : पंचायत सचिवों ने चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी की

deep jagriti logo

राजनांदगांव | पंचायत सचिवों को पूरा विश्वास था कि बजट सत्र में शासकीयकरण की सौगात मिलेगी। लेकिन बजट सत्र में शामिल नहीं किया । शासकीय करण की मांग पर 17 मार्च से हड़ताल पर डटे पंचायत सचिवों ने 13 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को धरना स्थल पर हनुमान जंयती मनाई, हनुमान चालीसा का पाठ किया और सदबुद्धि यज्ञ किया गया। धरना स्थल कलेक्ट्रोरेट के सामने एवं ब्लॉक स्तर में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। मांग पूरी नहीं होने पर जंतर-मंतर मैदान में प्रदर्शन करने हड़ताली पंचायत सचिव 20 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे।

हड़ताल को करीब 25 दिन पूरे हो गए लेकिन शासन से कोई आश्वासन नहीं मिला। मांग पूरी नहीं होने के कारण पंचायत सचिवों ने चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी की है। 13 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है। आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। 15 को क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। 20 को सचिव दिल्ली रवाना होंगे।

Exit mobile version