Site icon

CG : वन विभाग ने भालू के हत्यारों को पकड़ा,

07

सुकमा। बस्तर में भालू के साथ क्रूरता करने वाले 2 आरोपियों को वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि, इन्होंने जंगल में सुअर को पकड़ने के लिए फंदा लगाया था, जिसमें भालू फंस गया। गांव के ही 2 लड़कों ने उसे मौके पर ही अधमरा किया। फिर गांव लेकर आए। यहां गांववालों के सामने अपना रौब दिखाने के लिए भालू का मुंह-पंजा तोड़ दिया। पास में ही खड़े अन्य ग्रामीण वीडियो बनाते रहे और मजे लेते रहे। वीडियो वायरल होने के 72 घंटे के अंदर ही इनकी गिरफ्तारी हो गई है। वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत इनपर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version