Site icon

राजनांदगांव : 600 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का 16 अप्रैल को शुभारंभ

mudhipar

राजनांदगांव | मुढ़ीपार में करीब 18 करोड़ की लागत से बने 600 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का 16 अप्रैल को शुभारंभ किया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रख विकास की दिशा में एक और सौगात दी है। ओवरब्रिज बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्हें ट्रेनों की आवाजाही के दौरान अब रेलवे क्रॉसिंग में रुकना नहीं पड़ेगा। मनगटा सहित दर्जनभर गांवों की 50 हजार से ज्यादा आबादी को लाभ मिलेगा। रेलवे के इंजीनियरों की टीम 15 अप्रैल को ओवरब्रिज का निरीक्षण करेगी। वहीं 16 अप्रैल से ओवरब्रिज से आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। अब क्रॉसिंग में नहीं रुकना पड़ेगा: इसी रास्ते से पर्यटकों के अलावा माइनिंग की गाड़ियां और ग्रामीण आवाजाही करते हैं। ओवरब्रिज बनने से वाहनों को रेलवे क्रॉसिंग में नहीं रुकना पड़ेगा। ओवरब्रिज लंबाई करीब 600 मीटर है। रेलवे दुर्ग से बोरतलाव के बीच कुल 13 ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण कर रहा है। इसमें धनगांव के ओवरब्रिज का निर्माण काम इसी माह पूरा हो जाएगा। इस साल के अंत तक 6 ओवरब्रिज का काम पूरा होगा।

Exit mobile version