Site icon

सभी भू-स्वामियों को रोजगार दिलाने हम प्रयासरत-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

17A_56-1.jpg

सभी भू-स्वामियों को रोजगार दिलाने हम प्रयासरत-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

राज्यमंत्री ने आमाडांड़ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 22 लाभार्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

अनूपपुर
 मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार  लगातार प्रयास कर रही हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। यह हमारा दायित्व है कि जिन लोगों ने विकास के लिए अपनी भूमि दी है, उन्हें उनका समुचित अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की केन्द्र और राज्य सरकार लोगों के कल्याण एवं हित के लिए दिन रात मेहनत कर रही है तथा मध्य प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल आज आमाडांड़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
 
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण के एवज में 22 भू-स्वामियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मंत्री श्री जायसवाल ने सभी लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।

कार्यक्रम में एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version