Site icon

राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 1600 क्विंटल मक्का की खरीदी : किसानों को 29.60 लाख रूपए भुगतान

Logo_Deep Jagriti_final_14042020

31 मई तक होगी खरीदी

 रायपुर, 5 फरवरी. छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी बीते एक दिसम्बर 2020 से जारी है। राज्य में अब तक एक हजार 600 क्विंटल मक्का की खरीदी हो चुकी है। किसानों को मक्का का 29 लाख 60 हजार रूपए भुगतान किया गया है। राज्य में 31 मई तक होगी मक्का की खरीदी। मक्का बेचने के लिए प्रदेश से एक लाख 21 हजार 29 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।
    राज्य के पंजीकृत किसानों से 1850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीदी की जाएगी। राज्य के कांकेर जिले में किसानों से 285 क्विंटल मक्का की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बालोद़ जिले में 884 क्विंटल, राजनांदगांव जिले में 39 क्विंटल, गरियाबंद जिले में 240 क्विंटल और बलरामपुर जिले मंे 116 क्विंटल और सरगुजा जिले मंे 36 क्विंटल मक्का की खरीदी की गई है।

Exit mobile version