Site icon

राजनांदगांव : शिव शक्ति सार्वजनिक धर्मार्थ सेवा समिति ने किया निःशुल्क कोटना वितरण

0 (5)

राजनांदगांव। शहर के चिखली एरिया वार्ड क्रमांक 6, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में स्थित शिव शक्ति मंदिर की शिव शक्ति सार्वजनिक धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष मवेशियों और प्यासे पशुओं को गर्मी में पानी पिलाने कि व्यवस्था के लिए कोटना समिति द्वारा निःशुल्क रूप से बांटा जाता है। राजनांदगाव शहर से लगे अधिकतर जगहों पर कोशिश की जाती है कोटना रखने और पहुंचाने की और लोगों द्वारा भी समिति से संपर्क कर कोटना ले जाया जाता है। समिति का प्रयास रहता है कि कोटना ऐसी जगह रखा जाए, जहां पानी कि व्यवस्था हो सके और प्यासे पशु पानी पी सके, जिनको समिति कोटना प्रदान करती है, उन्हें भी समझाइश दी जाती है कि आप लोग कम से कम रोज 2-3 बार कोटने में पानी डाले और सेवा भाव से पशुओं को पानी पिलाने मे समर्थ है, तो आप कोटना ले जा सकते है, सिर्फ कोटना लेकर रखकर उसकी देख-रेख और साफ सफाई ना कर पाए तो कोटना ले जाकर रखना व्यर्थ है, और ये सेवा निःस्वार्थ है।
समिति के अध्यक्ष शेखर ठाकुर सहित समिति के अन्य पदाधिकारीगण, सदस्यों द्वारा गर्मी को देखते हुए पशुओं के लिए पीने के पानी और चारे की व्यवस्था की जायगी, कुछ जगहों पर समिति द्वारा प्याऊ घर भी लगाए जायेंगे, जिसमे गर्मी में लोगों को ठंडे पाने के पानी कि व्यवस्था कि जायेगी।

Exit mobile version