Site icon

CG : पंचायत राज दिवस पर ग्राम पंचायत सधवानी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

final logo copy

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पंचायत राज दिवस के अवसर पर आज गौरेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सधवानी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सधवानी सहित जिले के 27 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज को और सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे डीजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर थे। मुख्य अतिथि ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। सुविधा केन्द्रों के प्रारंभ होने से आने वाले समय मे निश्चित रूप से ग्राम पंचायतों में योजनाओं के नगद भुगतान सहित आय, जाति निवास प्रमाण पत्र अब पंचायतो में ही प्राप्त हो सकेंगे।
         कार्यक्रम में एक देश एक चुनाव का संकल्प और जल संरक्षण के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम मे एसएचजी सदस्यो एवं कैडर्स ग्रामवासियों द्वारा वीएलई के माध्यम से लेन देन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं सचिव पंचायत भीम सिंह द्वारा ग्रामवासियों को लाइव सम्बोधित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा मोर गांव मोर पानी महाअभियान का प्रारंभ किया गया, जिससे जल संरक्षण किया जा सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, जिला पंचायत सदस्यगण पवन पैकरा, भंवर सिंह गोवास, नेहा सलाम, सरपंच श्याममणि राठौर, जिला पंचायत से लेखाधिकारी जीतेन्द्र श्रीवास, डीडीपी यशवंत बघेल, डीएमएम एनआरएलएम दुर्गा शंकर सोनी, सीईओ जनपद गौरेला एच एन खुटेल, शंभू गुप्ता, कीर्ति कुसरो, भीष्म नायक, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version