Site icon

राजनांदगांव : पोट्ठ लईका पहल पूरे जिले में लागू

145

राजनांदगांव। जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा कुपोषण मुक्ति के लिए 241 आंगनबाडिय़ों में संचालित पोट्ठ लईका पहल अभियान के तहत चिन्हांकित कुल 3 हजार 413 कुपोषित बच्चों को सुपोषित किये जाने का लक्ष्य रखा गया था। पोट्ठ लईका पहल अभियान के सफल क्रियान्वयन से कुल 2136 कुपोषित बच्चे (62.58 प्रतिशत) सुपोषण की श्रेणी में आ चुके हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूप्रीत कौर ने बताया कि पोट्ठ लईका पहल अभियान की उपलब्धि को देखते हुए इस अभियान को समूचे राजनांदगांव जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में क्रियान्वित किये जाने का निर्णय लिया गया। जिसके फलस्वरूप इस पहल का क्रियान्वयन जिले अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभ कर दिया गया। इससे जिला राजनांदगांव अंतर्गत प्रत्येक घर एवं परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को इसका लाभ प्राप्त होगा तथा पोषण स्तर में नियमित व बेहतर पर्यवेक्षण के माध्यम से सुधार लाया जा सकेगा।

Exit mobile version