Site icon

CG : व्यवसायिक परिसर का लिफ्ट काल बना, एक और युवक की मौत

04

दुर्ग। भिलाई में चौहान स्टेट (व्यवसायिक परिसर) की लिफ्ट के होल में गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना 29 अप्रैल मंगलवार सुबह 5 बजे की है। 3rd फ्लोर में लिफ्ट का दरवाजा खुला था लेकिन लिफ्ट नीचे थी। राजा बांदे (40) यह देख नहीं पाया और सीधे लिफ्ट के अंदर घुसा और गिर गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने आंख खोलकर देखा भी था, घटना के बाद करीब 1 घंटे तक वह जिंदा था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि चौहान स्टेट में 4 महीने में ये दूसरी घटना है। इसी लिफ्ट से गिरकर एक नारियल पानी बेचने वाले की भी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने प्रबंधन पर सवाल उठाए है कि लिफ्ट का दरवाजा आखिर कैसे खुला रह गया था।

Exit mobile version