Site icon

जनसेवक द्वारा की जा रही लोगों की मदद, माँ से मिली प्रेरणा

WhatsApp Image 2020-04-22 at 22.57.20

अंबिकापुर सें पंकज शुक्ला कीं रिपोर्ट

लॉकडाऊन के चलते लोगों को खाने पीने , राशन सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की प्रतिदिन आवश्यकता पढ़ रही है ऐसी स्थिति में एक जन सेवक जितेंद्र गुप्ता क्रेसर संचालक लखनपुर द्वारा भारत म़े जब से लॉकडाऊन किया गया है तब से लेकर श्री गुप्ता के माध्यम से प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक गरीब मजदूर कों खाने का पैकेट बनाकर बाटा जा रहा हैं।

जितेन्द्र गुप्ता से जब इस सबंध में बात कि गई तो उन्होंने बताया कि कोराना कीं महामारी. और लॉकडाऊन में प्रतिदिन जरूरत मंद लोगों तक खाने के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। साथ ही स्थिती देखते हुऐ श्री गुप्ता ने कहा कि अगर 3 मई के आगे ै लाकडाऊन बढ़ाया जाती है तो भी मेरे माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की जावेगी मैं इसके लिए तत्पर रहूंगा।
श्री गुप्ता के द्वारा आज 22 अप्रैल को रायपुर सें बालाजी सरिया प्लान्ट के मजदूर कों खाने का पैकेट, पोहा, पानी बोतल दिया गया एवं उनके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को घर घर जाकर भोजन कि व्यवस्था कराई गई। रायपुर से पैदल चल रहे मजदूर को खाना और पानी बोतल उपलब्ध कराया गया।

जितेन्द्र गुप्ता से जब इस संबंध में चर्चा कि गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा अपने माता से मिली है माँ के द्वारा जरूरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध कराया जाता था। अब माता इस दुनिया में नही हैं तो उनकी स्मृति में मेरे द्वारा जो भी मुमकिन हो सके सेवा करता रहुगा।
साथ ही श्री गुप्ता ने कहा कि लखनपुर स्थित बिल्डिंग हैं, जिसे अपनी माँ की स्मृति में उनके द्वारा दान देने की इच्छा व्यक्त की । जितेंद्र गुप्ता काफी समाज सेवी है लखनपुर सरगुजा जिले के अंतर्गत पैलेस रोड मे निवास करते है।

Exit mobile version