Site icon

जीएम के निरीक्षण से पहले डीआरएम ने जायजा लेने पहुंचे सेक्शन

8-2

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी 12 फरवरी को बिलासपुर रेल मंडल का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर मंडल तैयारी में जुट गया है। इसी के मद्देनजर डीआरएम आलोक सहाय अधिकारियों के साथ बिलासपुर-अनूपपुर-अंबिकापुर सेक्शन का जायजा लेने के लिए गए हैं। सोमवार की सुबह से ही जांच कर रहे हैं।

महाप्रबंधक हर साल जोन के अलग- अलग रेल मंडल का निरीक्षण करते हैं। इसके तहत बिलासपुर, रायपुर व नागपुर में निरीक्षण का कार्यक्रम तय हुआ है। इसमें से रायपुर मंडल का निरीक्षण कर चुके हैं। अब बारी बिलासपुर रेल मंडल की है। निरीक्षण के दौरान वे स्टेशन से लेकर सेक्शन, कर्मचारियों के कार्य समेत यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को परखेंगे।जाहिर है कि इस दौरान यदि उन्हें किसी तरह की खामियां नजर आती है तो इसका खामियाजा भी मंडल के अधिकारियों को भुगतना पड़ सकता है। इस तरह की स्थिति न आए इसलिए मंडल के अधिकारी सजग हो गए। एक तरह से कहा जाए तो अफसर इस प्रयास में जुटे हैं कि निरीक्षण सफल तरीके से संपन्न् हो जाए। किसी तरह की खामियां न मिले। इसके तहत डीआरएम ने रविवार की रात सेलून से सेक्शन का जायजा लेने के लिए रवाना हुए हैं। अनूपपुर से अंबिकापुर सेक्शन में वे एक चीजों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान यदि खामियां नजर आती है तो उसे भी दूर करने का निर्देश देंगे। सोमवार की सुबह से निरीक्षण कर रहे हैं। वापसी में पेंड्रारोड से लेकर उसलापुर व बिलासपुर रेलवे स्टेशन का जायजा लेंगे। बिलासपुर के बाद नागपुर रेल मंडल का वार्षिक निरीक्षण होगा।

Exit mobile version