Site icon

CG : रिकवरी एजेंट की होगी गिरफ्तारी, महिला कस्टमर ने लगाया धमकाने का आरोप

download (1)

कोरबा। लोन रिकवरी के नाम पर महिला को धमकाने के मामले में सर्वमंगला चौकी पुलिस ने एजेंट पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया राजकुमारी केंवट ने सर्वमंगला चौकी में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी अमर सिंह ठाकुर के खिलाफ घर के पास आकर अपशब्द कहकर मारपीट करने की लिखित शिकायत की।

मामले में पुलिस ने अमर सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जिले में कार्यरत विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट ने फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमकाने के 11 मामले में अब तक पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

Exit mobile version