Site icon

CG : शिक्षिका ने शादीशुदा मुस्लिम युवक से कर ली निकाह, बवाल

images (5)

पेंड्रा। जिले में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका द्वारा मुस्लिम युवक से निकाह किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मामले को लेकर गुरुवार को हिंदू संगठनों के आह्वान पर गौरेला नगर बंद रहा वहीं सर्व हिंदू समाज के बैनर तले रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

जानकारी के अनुसार, गौरेला की रहने वाली सरकारी स्कूल की लेक्चरर अर्चना तिवारी ने 30 अप्रैल, अक्षय तृतीया के दिन एक स्थानीय मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक पहले से विवाहित है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। विवाह से पूर्व शिक्षिका ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था।

इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी गई। संगठनों ने बुधवार को बैठक कर गुरुवार को नगर बंद का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखा गया। बंद के दौरान अधिकांश दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। विरोध स्वरूप हिंदू संगठनों ने रैली निकालते हुए गौरेला के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और घटना की जांच व संबंधित पर कार्रवाई की मांग की।

Exit mobile version