Site icon

CG : विकासखण्ड जगदलपुर के 03 ग्रामों में सड़क व शेड निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृत

final logo copy

जगदलपुर, कार्यालय कलेक्टर द्वारा सांसद श्री महेश कश्यप के मार्गदर्शन में संसदीय क्षेत्र 10 बस्तर के माध्यम से प्राप्त अनुशंसा एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग जगदलपुर बस्तर द्वारा प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर वर्ष 2024-2025 हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जगदलपुर को क्रियान्वयन ऐजेंसी नियुक्त करते हुए विकासखण्ड जगदलपुर ग्राम गरावण्ड खुर्द के नेगीगुड़ा पारा में सेठिया पारा से खेत तक 226 मी. सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 07 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति, ग्राम कुरंदी में राशन दुकान से बरगद चौक तक 325 मी. सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 10 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति और ग्राम पंचायत माड़पाल में बाजार के समीप शेड निर्माण कार्य हेतु के लिए 01 लाख पचास हजार की प्रशासकीय स्वीकृति की गई। तीनों विकास कार्य के लिए 18 लाख पचास हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Exit mobile version