Site icon

CG : हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित बच्चों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

final logo copy

मोहला, कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हमर लइका कार्यक्रम सी मैम के अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित सैम बच्चों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एम्स रायपुर तथा यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से अंबागढ़ चौकी विकासखंड में आयोजित हुआ। जिसमें कुल 50 सैम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चों का सिकल सेल, हीमोग्लोबिन एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरत अनुसार बच्चों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित किया गया।

       जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत पंजीकृत सैम बच्चों का प्रत्येक माह स्वास्थ्य परीक्षण तथा प्रति हफ्ता फॉलोअप किया जाता है। जिससे बच्चों की निरंतर निगरानी और समुचित उपचार सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एम्स रायपुर के राज्य सलाहकार जॉन वरुण, बी एम ओ एस एस धुर्वे, चिरायु टीम के चिकित्सक, जिला पोषण समन्वयक रूपेश चक्रधारी, परियोजना अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, स्टाफ नर्स, फील्ड इन्वेस्टिगेटर, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
      कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। इस प्रकार की समन्वित पहले जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हो रही हैं।

Exit mobile version