Site icon

CG : भटगांव में आज लिंक कोर्ट का होगा शुभारंभ

download (4)

रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा आज एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12:05 बजे भटगांव पहुंचकर लिंक कोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे ग्राम गुड़ेली में सुशासन तिहार कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्री वर्मा 3:30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।

मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार को नगर निगम कोरबा के बालको जोन के अंतर्गत 42 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमे वार्ड-34 बेलगरी बस्ती में सास्कृतिक मंच, भदरापारा में सामुदायिक भवन के सामने मंच निर्माण, वार्ड-39 राम मंदिर के पास सामुदायिक भवन, वार्ड-38 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालको में साइकिल स्टैंड निर्माण और वार्ड-34 में सामुदायिक भवन निर्माण शामल है।

Exit mobile version