Site icon

सुशासन तिहार में प्राप्त व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण के आवेदकों ने शौचालय निर्माण संचालन संधारण की तकनीकी जानकारी से हुए अवगत

final logo copy

कलेक्टर जी राहुल वेंकट के दिशा निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ अंकित सोम के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्राम पंचायत माड़ीसरई में बाजार स्थल पर स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया  इसके साथ ही  महिलाओं से आजीविका गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन लखपति दीदियों के अनुभवों को साझा किया गया  स्वच्छता गतिविधियों के बारे में चर्चा की एवं स्वच्छता श्रमदान कर ग्रामीणों से गीला सूखा कचरा पृथक पृथक करने एवं गांव में नियमित साफ सफाई हेतु आग्रह किया सुशासन तिहार अंतर्गत व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण हेतु आए आवेदन के हितग्राहियों को ले आऊट के माध्यम से शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी के साथ संधारण संचालन की जानकारी दी गई उक्त आयोजन में एन आर एल एम से जिला कार्यक्रम प्रबंधक  रितेश पाटीदार  जिला सलाहकार राजेश जैन  सहायक विकास विस्तार अधिकारी ऋषि  कुमार  सरपंच  ललन सिंह सचिव  वैदेही शरण तिवारी के साथ  ब्लॉक समन्वयक सुभाष परस्ते सहित  बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Exit mobile version