Site icon

कोरोना संक्रमण का खतरा:ई-कार्ड बनाने सिर्फ एक काउंटर, लग रही भीड़

9-10

आयुष्मान भारत योजना के तहत ई कार्ड बनाने के लिए बसंतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में केवल काउंटर होने से भीड़ लग रही है। लोग कार्ड बनवाने परेशान हो रहे हैं। एकल खिड़की व्यवस्था की वजह से कोरोना काल में भीड़ लगने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वहीं कई नर्सिंग होम संचालक इस कार्ड से इलाज करने से इंकार भी कर दे रहे हैं। ऐसे में गरीब तबके के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को शिव सैनिकों ने सीएमएचओ और अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। जिला अध्यक्ष कमल सोनी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिन्हा, जिला महासचिव नारायण झा, नगर संगठन सचिव आयुष वर्मा,आकाश सोनी की उपस्थिति में समस्याओं को सामने रखा गया। अध्यक्ष सोनी ने बताया कि जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड बनवाने गांव व शहर के सभी वार्डों से लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन जिला अस्पताल में एक काउंटर में कार्ड बनाया जा रहा है जिसके कारण जानता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिव सेना ने लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काउंटर बढ़ाने की मांग की है।

Exit mobile version